इस्लामी गणतंत्र ईरान की अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रीसेंट सोसाइटी के उप प्रमुख ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा, इराक़, सीरिया, कश्मीर और इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों को मानवीय सहायता भेजी गई है।
मुहम्मद शहाबुद्दीन मुहम्मदी इराक़ी ने बताया है कि इस वर्ष के आरंभिक छह महीनों के दौरान 32 लाख 14 हज़ार डालर की सहायता भेजी गई।
कूबानी की भौगोलिक एवं रणनीतिक स्थिति और इस क्षेत्र में सहायता न पहुचंने की संभावना का उल्लेख करते हुए उन्होंने शनिवार को कहा कि तुर्की की रेड क्रिसेंट सोसाइटी से ईरान की रेड क्रीसेंट सोसाइटी के अच्छे संबन्धों के दृष्टिगत प्रयास किया जा रहा है कि ईरान की ओर से मानवीय सहायता को यथाशीघ्र कूबानी भेजा जाए।
मुहम्मदी इराक़ी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इराक़ के लिए सात चरणों में 584 टन मानवताप्रेमी सहायता भेजी जा चुकी है कहा कि आठवें चरण में इराक़ को 44 टन सहायता भेजी जाएगी। इस मानवता प्रेमी सहायता में कंबल, तंबू, खाद्य पदार्थ, दवाइयां और अन्य सामान सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि इराक़ से मिलने वाले ईरान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेहरान, डाक्टरों की टीम नियुक्त करना चाहता है।
11 अक्टूबर 2014 - 18:30
समाचार कोड: 643715
इस्लामी गणतंत्र ईरान की अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रीसेंट सोसाइटी के उप प्रमुख ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा, इराक़, सीरिया, कश्मीर और इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों को मानवीय सहायता भेजी गई है।